उज्जैन में व्यापारी महासंघ का दीपावली मिलन समारोह एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

उज्जैन। विक्रमादित्य फ्रीगंज व्यापारी महासंघ द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के स्वच्छता कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं उपहार और भोजन करा के सम्मानित किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री अभिषेक मिश्रा,भाजपा शहर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, डीएसपी श्री विक्रम कनपुरिया, यातायात टीआई श्री दिलीप सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री विशाल हाडा तथा श्री मनीष सोनी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी महासंघ अध्यक्ष श्री गोविंद यादव ने की। इस अवसर पर सचिव श्री अनिल राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार परसवानी, सह सचिव श्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष श्री हेमंत गुप्ता एवं श्री संजय सोनी, कपिल राठौर हर्ष जैन अभिलाष जैन वार्ड पार्षद श्री अनिल गुप्ता, श्रीमती नीलम राजा कालरा, तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री खुशाल गुप्ता, राजा कालरा और यशवंत पटेल भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री गोविंद यादव ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के निरंतर परिश्रम से उज्जैन शहर स्वच्छ और आकर्षक बना हुआ है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर उनका सम्मान करना समाज के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रतीक है। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारीगण, समाजसेवी, नगर निगम अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उज्जैन को स्वच्छता में अग्रणी बनाए रखने का संकल्प लिया।