थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान
थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया का विक्रमादित्य फ्रीगंज व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

उज्जैन। विक्रमादित्य फ्रीगंज व्यापारी महासंघ द्वारा आज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया का सम्मान किया गया। यह सम्मान कल टावर चौक पर हुई घटना के दौरान उनकी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और कुशल पुलिस कार्यप्रणाली के लिए किया गया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टावर चौक पर हुई घटना के बाद थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 20 मिनट के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की व्यापारियों ने सराहना करते हुए इसे कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की गंभीरता और प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।
इसी उत्कृष्ट कार्य के सम्मान स्वरूप विक्रमादित्य फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया का पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।