उज्जैन। विक्रमादित्य फ्रीगंज व्यापारी महासंघ की साधारण सभा एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह रविवार को आस्था गार्डन दशहरा मैदान में आयोजित हुआ।अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष गोविंद यादव ने की।बैठक में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए फ्रीगंज व्यापारिक क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाने पर चर्चा की गई।

वेबसाइट की प्री-लॉन्चिंग और QR व्यवस्था
कार्यक्रम में महासंघ की डिजिटल वेबसाइट की प्री-लॉन्चिंग की गई। इसके साथ ही व्यापारियों के लिए डिजिटल स्कैनर, QR कोड और डिजिटल नेम प्लेट तैयार की गई है। ग्राहक QR कोड स्कैन कर संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी और लोकेशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

60 साल से व्यापार कर रहे वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान
समारोह में फ्रीगंज में 60 से 70 वर्षों से व्यापार कर रहे वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष गोविंद यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार परसवानी और सचिव अनिल राठौड़ ने सम्मान पत्र प्रदान किए।सम्मानित होने वालों में सुशील गुप्ता,सीताराम गुप्ता, हर्ष जैन, चिंतामन गेहलोत, भगवानदास गिरी,गोपाल वाधवानी,मंजू राठौर,शशिकांत अग्रवाल, महेश मूंदड़ा, मांगीलाल बाहेती,अंबालाल पटेल,रेखा लालवानी और सुरेश राठौर शामिल रहे।

महिला व्यापारियों और पार्षदों का सम्मान
कार्यक्रम में व्यापार क्षेत्र में सक्रिय महिला व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद अनिल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि कुशाल गुप्ता, नीलम कालरा, राजा कालरा और सुरेंद्र मेहर का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में हेमंत गुप्ता, संजय सोनी, अभिषेक गोयल, कपिल राठौर, विष्णु गोयल, नरेश परिहार, यशवंत पटेल, राकेश नेमा, योगेश राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। संचालन सचिव अनिल राठौड़ ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने दी।